Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पांच उम्मीदवारों की घोषणा

Ranchi: झारखंड पार्टी राज्य के 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी प्रमुख एनोस एक्का ने बुधवार को पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाईबासा से कोलंबस हांसदा, कांके से अनिल कुमार पासवान और कोलेबिरा से संदेश एक्का का उम्मीदवार बनाया गया है. इसे भी पढ़ें - गाजा">https://lagatar.in/30-day-deadline-to-increase-humanitarian-aid-in-gaza-america-puts-pressure-on-israel/">गाजा

में मानवीय मदद बढ़ाने के लिए 30 दिन की समयसीमा, अमेरिका ने इजरायल पर डाला दवाब

दो दिन बाद बचे हुए सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा होगी

एनोस एक्का ने बताया कि दो दिनों के बाद बचे हुए सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के हित की बात करने वाले और समान विचारधारा वाले दलों से भी गठबंधन किया जाएगा. जो भी नई सरकार बनेगी, उसमें झारखंड पार्टी की भूमिका अहम होगी.

राजकुमार मुंडा ने थामा झारखंड पार्टी का दामन

कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा के बड़े पुत्र राजकुमार मुंडा ने अपने समर्थों के साथ झारखंड पार्टी का दामन थाम लिया. बताते चलें कि राजकुमार मुंडा के भाई विकास मुंडा झामुमो से विधायक हैं. इस बार वे तमाड़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-indians-appoint-paras-mahambre-as-their-bowling-coach/">मुंबई

इंडियंस ने पारस महाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही