Search

झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को करें दूर : संदेश एक्का

Simdega : झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को पंडरीपानी में झारखंड पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का की अध्यक्षता में हुआ. कार्यक्रम के दौरान सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया, जिसके बाद बारी-बारी से संगठन मजबूती के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, जिसमें 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी की तैयारी पर विशेष चर्चा की गई. संदेश एक्का ने कहा पार्टी के सभी लोगों को सक्रिय करने के लिए कार्य करें और जनता के बीच जाकर झारखंड पार्टी की नीति और सिद्धांत को बताएं साथ ही कार्यकर्ता जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए भी प्रयास करें. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो माटी से जुड़कर कार्य करती है एवं सभी लोगों को जोड़कर इस क्षेत्र का विकास करती है. पूर्व मंत्री एनोस एक्का के कार्यकाल में जिस प्रकार सिमडेगा क्षेत्र का विकास हुआ है, वह किसी से छुपी नहीं है. इस क्षेत्र की जनता इस बात को जानती है, इसलिए झारखंड पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 2024 के चुनाव में जीत दर्ज करेगी. वहीं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि झारखंड पार्टी से जुड़कर रहिए और झारखंड पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें. झारखंड पार्टी जाति धर्म समुदाय देखकर राजनीति नहीं करती है. झारखंड पार्टी सबका साथ सबका विकास और सभी की नीति को अपनाती है, ताकि लोगों का विकास हो सके. बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मतियास बागे, जिला महासचिव बाबूराम लकड़ा, जलडेगा से उमलन डांग, ललित समद, महिला मोर्चा नेत्री आइरिन एक्का, पंकज एक्का, अनिल बरला, सामुड़ जरिया,आमुस मिंज, प्रमोद खेस, सुरसेन तिर्की, सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :  जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी

 उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp