Search

झारखंड पार्टी का फोकस युवाओं को रोजगार देने पर : राजकुमार

झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा ने चलाया जनसंपर्क अभियान Hazaribagh: झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा ने सोमवार को नगर क्षेत्र के वार्डों का सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने मटवारी, कोर्रा आदि मोहल्ले में जनसभा को संबोधित किया. लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय पार्टियों के छलावे में आकर हजारीबाग की जनता ठगी का शिकार हो रही है. हमारे युवा डिग्रियां लेकर घूम रहे हैं मगर रोजगार का कहीं पता नहीं. बेरोजगारी की समस्या चरम सीमा पर है. इस कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं. विकास की योजनाएं धरातल पर दिखाई नहीं देती. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है. इस चुनाव में हमारी प्राथमिकता है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देना है. इससे पलायन की समस्या का जड़ से निदान होगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mutilated-body-of-a-youth-recovered-from-the-railway-track-in-pathardih/">धनबाद

: पाथरडीह में रेलवे ट्रैक से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

हजारीबाग के विकास के लिए झारखंड पार्टी को दें वोट : राजकुमार कुशवाहा

राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बार स्थानीय उम्मीदवार को ही जीत दिलाएंगे. मौके पर झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, जिला सचिव नजराना परवीन, मुखिया नारायण प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/corporation-closed-5-illegally-operated-water-bottling-plants/">अवैध

रूप से संचालित 5 वाटर बॉटलिंग प्लांट को निगम ने कराया बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp