Search

 
 
 

Jharkhand : पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में धनबाद रजिस्ट्री कार्यालय में पेन डाउन स्ट्राइक

Dhanbad : झारखंड के गिरिडीह में पदस्थापित सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में बुधवार को धनबाद जिला रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक किया. कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण पूरे दिन रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा जिससे जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
 
  • 50 से अधिक रजिस्ट्रियां प्रभावित

Dhanbad : झारखंड के गिरिडीह के पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में बुधवार को धनबाद जिला रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक किया. कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण पूरे दिन रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा जिससे जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Uploaded Image


कार्यालय के प्रधान लिपिक कृष्णदेव राम ने बताया कि सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या से पूरे निबंधन विभाग में शोक और आक्रोश का माहौल है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए और हत्या में शामिल सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


उन्होंने बताया कि पेन डाउन स्ट्राइक के कारण बुधवार को 50 से अधिक रजिस्ट्रियां प्रभावित हुईं. बड़ी संख्या में लोग जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री कराने कार्यालय पहुंचे थे लेकिन कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते उनका काम नहीं हो सका और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा. कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. यदि दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो विभागीय कर्मचारी आगे भी आंदोलन करने को बाध्य हो सकते हैं.


गौरतलब है कि मंगलवार को रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बेलसगरा गांव में जमीन विवाद के दौरान गिरिडीह में पदस्थापित सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पूरे राज्य के निबंधन विभाग में शोक और आक्रोश का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही