Search

 
 
 

झारखंड : पीएम मोदी 28 मई को दुमका में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे

 
 Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को फिर झारखंड आयेंगे. झारखंड में यह उनका चौथा दौरा होगा. 28 को पीएम मोदी दुमका में बीजेपी की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी की जनसभा जामा के मधुबन में, फिर राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा में तय हुई थी, लेकिन बाद में पीएम का कार्यक्रम दुमका में तय हुआ. आज रविवार को पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बैठक की.

यह चौथा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी दुमका पहुंचेंगे

एयरपोर्ट पर बन रहे पंडाल में आम लोगों का प्रवेश, वीआइपी प्रवेश द्वार सहित अन्य चीजों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये. यह चौथा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी दुमका पहुंचेंगे. इसके पहले दो बार वे चुनावी जनसभा को संबोधित करने और एक बार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लांच करने के लिए यहां आ चुके हैं. उनकी दो सभाएं दुमका एयरपोर्ट में और एक सभा बासुकिनाथ मैदान में हुई थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही