Ranchi : देश में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है. अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें कॉल करने वाला खुद को सीबीआई अधिकारी बताता है और आपको या आपके परिवार के सदस्य को किसी मामले में फंसाने की धमकी देता है. इसको लेकर झारखंड पुलिस ने लोगों को सावधान किया है. झारखंड पुलिस ने कहा कि क्या आपको किसी `सीबीआई अधिकारी` या किसी सरकारी अधिकारी से संवेदनशील जानकारी मांगने वाला कॉल आया है? यह एक घोटाला है, इसके झांसे में न आयें. किसी के साथ इस तरह की घटना होती है तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा आप साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. https://twitter.com/Cyberdost/status/1842432931077238924
झारखंड पुलिस की अपील, CBI ऑफिसर के नाम से धोखाधड़ी वाले कॉल से रहें सावधान
Leave a Comment