Search

 
 
 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात

 
Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम चंपाई सोरेन से मुलाकात की. मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सीएम के आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान पुलिसकर्मियों के लंबित वर्दी भत्ता, राशन भत्ता, वाहन भत्ता और अन्य भत्तों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की गयी. ये सभी भत्ते विगत पांच-छह वर्षों से लंबित चले आ रहे हैं. एसोसिएशन स्तर से प्राधिकार/सरकार के समक्ष हमेशा मांग रखी जा रही है. सीएम द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिसकर्मियों के लंबित उक्त भत्तों को जल्द पूरा किया जायेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह के साथ उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय, महामंत्री मो. महताब आलम और संयुक्त सचिव रंजन कुमार, प्रक्षेत्रीय मंत्री धर्मेन्द्र कु. सिंह और विशेष आमंत्रित सदस्य भीम सिंह शामिल हुए. इसे भी पढ़ें -JPSC">https://lagatar.in/jpsc-released-admit-card-exam-is-on-march-17/">JPSC

ने जारी किया एडमिट कार्ड, 17 मार्च को है परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही