Search

 
 
 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव संपन्न, राहुल मुर्मू अध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद पर राकेश पांडे विजयी

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात संपन्न हो गया. 28 फरवरी को हुए चुनाव में 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया. काउंटिंग में अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक व महताब आलम,  महामंत्री के पद पर संजीव कुमार,  संयुक्त सचिव के पद पर राकेश कुमार पांडे व संतोष महतो और संगठन सचिव पद पर मंटू कुमार ने जीत हासिल की. चयनित नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक मार्च को होगा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/7506b065-8a86-401e-a92d-186aa3a5c2f9.jpeg">

class="alignnone size-full wp-image-1019581" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/7506b065-8a86-401e-a92d-186aa3a5c2f9.jpeg"

alt="" width="1156" height="516" />

चुनावी मैदान में इन पद के लिए ये प्रत्याशी थे मैदान में 

अध्यक्ष : राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार व कमलेश सिंह उपाध्यक्ष : निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम व अशोक तिवारी महामंत्री : संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव व नीलमणी राम संयुक्त सचिव : संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, श्रीकांत शर्मा व मनोज पासवान संगठन सचिव : मंटू कुमार व निर्मल कुमार यादव

दो साल की देरी से हुआ चुनाव

बता दें कि झारखंड पुलिस के एएसआई से पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का केंद्रीय एसोसिएशन चुनाव, दो साल की देरी से हुआ. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी कई बार रिमाइंडर भेजे जा चुके था. यह एसोसिएशन झारखंड पुलिस के कनीय पुलिस पदाधिकारियों का एसोसिएशन है, जो अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस मुख्यालय, सरकार के बीच सेतु का काम करता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही