Search

 
 
 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने स्थानांतरण, प्रोन्नति और शिक्षा कोष के लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

एसोसिएशन ने पत्र में उल्लेख किया है कि कई पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो वर्ष से कम सेवा अवधि शेष रहने और गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए उचित माध्यम से पुलिस मुख्यालय को स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया था. लेकिन आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने के कारण कई पुलिसकर्मी स्थानांतरण का इंतजार करते-करते सेवानिवृत्त हो चुके हैं.
 
झारखंड पुलिस एसोसिएशन

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों के स्थानांतरण, सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) से पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) की कोटि में प्रोन्नति और शिक्षा कोष से राशि उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन लंबे समय से लंबित है. इसे लेकर पुलिसकर्मियों में असंतोष बढ़ रहा है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन, गुमला शाखा के सचिव मो. इसहाक अंसारी ने एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री को पत्र लिखकर लंबित मामलों के निराकरण की मांग की है.

 

पत्र में कहा गया है कि सदस्यों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने के कारण जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी अपने सदस्यों के सवालों और नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

 

स्थानांतरण के इंतजार में सेवानिवृत्त हो गए पुलिसकर्मी

एसोसिएशन ने पत्र में उल्लेख किया है कि कई पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो वर्ष से कम सेवा अवधि शेष रहने और गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए उचित माध्यम से पुलिस मुख्यालय को स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया था. लेकिन आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने के कारण कई पुलिसकर्मी स्थानांतरण का इंतजार करते-करते सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

 

दो साल से प्रोन्नति नहीं, 11 साल से उग्रवाद प्रभावित जिलों में तैनाती

पत्र के अनुसार, करीब दो वर्षों से सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति नहीं हुई है. इस कारण कई पुलिस पदाधिकारी प्रोन्नति की प्रतीक्षा में ही सेवानिवृत्त हो गए. वहीं कई पुलिस पदाधिकारी 11 वर्ष से अधिक समय से उग्रवाद प्रभावित जिलों में सेवा दे रहे हैं. उनके स्थानांतरण को लेकर भी अब तक कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई है.

 

शिक्षा कोष के आवेदन भी लंबित

पुलिसकर्मियों ने शिक्षा कोष से राशि प्राप्त करने के लिए निर्धारित माध्यम से आवेदन जमा किए हैं. इसके बावजूद अब तक आवेदनों का निराकरण नहीं हुआ है. एसोसिएशन ने कहा है कि शिक्षा कोष की राशि सदस्यों के मासिक वेतन से काटे गए अंशदान से ही उपलब्ध कराई जानी है.

 

मो. इसहाक अंसारी ने प्रांतीय नेतृत्व से अनुरोध किया है कि स्थानांतरण, प्रोन्नति और शिक्षा कोष से जुड़े लंबित मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि पुलिसकर्मियों के हित में काम हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही