Search

 
 
 

सत्ता सुख भोग रहे हैं झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारीः उपाध्यक्ष

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच कई मुद्दों पर भारी विवाद है. स्थिति यह है कि एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक ने यहां तक कह दिया है कि शीर्ष पदाधिकारी सत्ता सुख भोग रहे हैं. पदाधिकारियों को पुलिस परिवार की मूल समस्याओं विभिन्न तरह की भत्ता, प्रमोशन, एसीपी, एमएसीपी, हेल्थ सुविधा, शिकायत कोषांग आदि से कोई सरोकार नहीं है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच कई मुद्दों पर भारी विवाद है. स्थिति यह है कि एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक ने यहां तक कह दिया है कि शीर्ष पदाधिकारी सत्ता सुख भोग रहे हैं. पदाधिकारियों को पुलिस परिवार की मूल समस्याओं विभिन्न तरह की भत्ता, प्रमोशन, एसीपी, एमएसीपी, हेल्थ सुविधा, शिकायत कोषांग आदि से कोई सरोकार नहीं है.

 

रोहित कुमार रजक ने 14 मई को एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है- हमारे शीर्ष नेतृत्वकर्ता जब से चुनाव जीत कर आए है तब से लगातार एसोसिएशन का वाहन ज्यादातर निजी कार्य में ही इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले एक साल से गाड़ी का इतना इस्तेमाल हुआ कि इसे बनाने में लगभग 1 लाख का खर्च हो चुका है. साथ ही घर से ऑफिस और ऑफिस से घर एसोसिएशन के वाहन से ही लगातार किया जाता है. 

 

Uploaded Image

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक.

 

निजी कार्य हेतु भी डीजल एसोसिएशन से खर्च  किया जाता रहा है. एसोसिएशन के गाड़ी का निजी उपयोग के कारण एक निजी वाहन में भी लगातार डीजल का खर्च दिखाया जा है.

 

पिछले कई महीनों से डीजल का खर्च लगभग 30- 40 हजार प्रति माह खर्च हो रहा है. जब सदस्यों का कोई कार्य ही नहीं हो रहा है तो फिर ये फिजूल का खर्च क्यों किया जा है. ये सदस्यों के मेहनत का पैसा है. कोई सरकारी खजाना नहीं है, जो अपने सुख भोग के लिए उड़ाया जा रहा है.

 

पोस्ट में रोहित कुमार रजक ने आगे लिखा है- अतिथि सत्कार के नाम पर प्रति महीना लगभग 20- 25 हजार खर्च किया जा रहा है.  इस तरह के ऐसे और भी बहुत सारे खर्च प्रति माह हो रहे है, जो  प्रति माह लगभग एक लाख किया जाता है. ये सभी बाते चिंतनीय  और सोचनीय है.

 

यदि पुलिस परिवार के किसी सदस्य को अपने किसी विकट परिस्थिति के लिए धनराशि की आवश्यकता हो तो हमारे महासंघ के यशस्वी नेतृत्वकर्ता से संपर्क कर सकते है क्योंकि ये सुविधा की शुरुआत महासंघ स्तर पर हो चुकी है. ये लोग सुविधा और परिस्थिति अनुसार अकाउंट से निकासी कर मदद भी करते हैं. आप सभी का  मेहनत का पैसा का सदुपयोग हो रहा है या दुरूपयोग ये आप सभी सदस्य निर्धारित करें. ये आपका पैसा है, आपको हक है कि हर महीना का एक-एक पैसा का हिसाब ले.

 

प्रति महीना के हर एक मद में हुए खर्च आप भी प्रति माह मांग करें, नहीं तो महासंघ के शीर्ष नेतृत्वकर्ता वार्षिक बैठक में इतना चंदा आया और इतना खर्च हुआ करते रहेंगे। यदि आप सभी अब नहीं जगे तो ऐसा नहीं हो कि ये शीर्ष नेतृत्वकर्ता केवल सत्ता का सुख भोगे और सभी लोग  केवल पछतावा करते रह जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही