Search

 
 
 

झारखंड पुलिस एसो. चुनावः अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल मुर्मू बोले, पुलिस पदाधिकारी चाहते हैं बदलाव

 
Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल मुर्मू ने कहा सभी पुलिस पदाधिकारी बदलाव चाहते हैं. इसको लेकर राहुल मुर्मू ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों के होने वाले चुनाव में पूरे राज्य से कुल 1056 प्रतिनिधि (डेलिगेट) मतदान करेंगे. केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन में कुल सात पद के लिए चुनाव होना है जिसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष एक, महामंत्री,दो संयुक्त सचिव और एक संगठन सचिव शामिल हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के सभी जिला, वाहिनी, इकाई भ्रमण करने के बाद यह बात प्रकाश में आया कि पुलिस पदाधिकारी विभिन्न समस्याओं पर पूर्व के एसोसिएशन केंद्रीय पदाधिकरियो से उदासीनता, उपेक्षाक्षा,पूर्वाग्रह का शिकार हुए हैं. सभी पुलिस पदाधिकारी बदलाव चाहते हैं.

2 साल देरी से कराया जा रहा है चुनाव

राहुल मुर्मू ने कहा कि पुलिस एसोसिएशन के सदस्य पुलिस पदाधिकारी में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया, क्योंकि यह चुनाव अपने नियत कार्यकाल से दो साल देरी से कराया जा रहा है, हमारी टीम विजय होकर आने पर सभी पुलिस पदाधिकारी के सम्मान, विभिन्न समस्या, स्थानांतरण में एकरूपता, सःसमय प्रोन्नति, आर्थिक लाभ आधारभूत संरचना, वर्षों से लंबित एसीपी एमएसीपी का लाभ प्रदान कराया जाना सभी प्रकार के भत्ते का पुनरिच्छित करते हुए भुगतान कराया जाना सहित सभी सदस्यों के इलाज के लिए जल्द से जल्द बेहतर सुविधा प्रदान कराया जाना हमारी प्रमुखता है.

ये हैं प्रत्याशी

राहुल कुमार मुर्मू,अध्यक्ष प्रत्याशी रोहित कुमार रजक, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी संजीव कुमार, महामंत्री प्रत्याशी संतोष कुमार महतो, संयुक्त सचिव प्रत्याशी राकेश कुमार पाण्डे,य संयुक्त सचिव प्रत्याशी मंटू कुमार, संगठन सचिव प्रत्याशी. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-is-working-for-the-benefit-of-china-has-failed-on-every-front-congress-party-posted-on-x/">पीएम

मोदी चीन के फायदे के लिए काम कर रहे हैं… हर मोर्चे पर फेल हैं… कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही