Search

 
 
 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की टीम ने नावा बाजार थाना का लिया जायजा

 
Medninagar (Palamu) : नावा बाजार थाना के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव की मौत मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की टीम ने नावा बाजार थाना पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद टीम ने होटल स्वागत में प्रेस वार्ता कर कहा कि यह घटना पुलिस विभाग के मनोबल को हिलाने वाली घटना है. लालजी यादव के निधन से हम सभी पुलिस काफी मर्माहत हैं.

एसोसिएशन की टीम डीजीपी से मिलेगी

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि लालजी यादव की मौत की उच्च स्तरीय जांच अधिकारियों से करायी जाये, ताकि मामला स्पष्ट हो सके. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पुलिस के बीच काउंसलिंग कराने की जरूरत है. इतना ही नहीं, ऊंचे अधिकारियों को निचले स्तर के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की एक टीम डीजीपी से मिलकर लालजी यादव के प्रकरण के साथ ही साथ कई अन्य बिंदुओं पर वार्ता करेगी. प्रेस वार्ता में प्रांतीय महामंत्री अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे, सहायक महामंत्री महताब आलम, क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह एवं मंगल सिंह सोय शामिल थे. इसे भी पढ़ें - गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-provincial-yadav-mahasabha-took-out-candle-march-demanding-high-level-inquiry/">गढ़वा:

यादव महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, उच्चस्तरीय जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही