Ranchi : झारखंड में पिछले कई महीनों से लंबित पड़े आपराधिक कांडों को निपटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 90 दिनों के दौरान झारखंड पुलिस ने कुल 17229 आपराधिक कांडों का निपटारा किया है. जिनमें सबसे अधिक रांची पुलिस ने लंबे समय से लंबित 2587 आपराधिक कांडों को निपटाया है. इसके बाद धनबाद पुलिस द्वारा 1550, देवघर पुलिस द्वारा 1483, बोकारो पुलिस द्वारा 1305 और जमशेदपुर पुलिस द्वारा 1267 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. जबकि बाकी अन्य जिलों की पुलिस द्वारा 9038 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. वर्तमान में झारखंड में 43563 आपराधिक मामले अभी भी निष्पादन के लिए लंबित पड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें -Important">https://lagatar.in/important-news-now-all-government-and-private-schools-of-jharkhand-will-open-from-june-19-notification-issued/">Important
News: अब 19 जून से खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी व निजी स्कूल, अधिसूचना जारी
डीसी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, कोर्ट ने पूछा – जीरो FIR ट्रांसफर हुआ है या नहीं [wpse_comments_template]
News: अब 19 जून से खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी व निजी स्कूल, अधिसूचना जारी
दो से पांच साल तक के 8,781मामले लंबित
हत्या: 349 डकैती: 79 लूट: 152 चोरी: 449 गृहभेदन: 120 आर्म्स एक्ट: 112 फिरौती के लिए अपहरण: 04 बलात्कार: 67 पॉक्सो एक्ट: 33 दहेज प्रथा अधिनियम: 147 एसटी एससी एक्ट: 133 अन्य:7136 कुल: 8,781मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग समिति बनायी गयी
लंबे समय से लंबित केस के निष्पादन के लिए मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग समिति बनायी गयी है. इस समिति के अध्यक्ष एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, उपाध्यक्ष, आईजी और सीआईडी असीम विक्रांत मिंज को बनाया गया है. जबकि सभी रेंज के डीआईजी इसके सदस्य हैं. पुराने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी आयी है. राज्य का पुलिस विभाग इस काम को पूरा करने में जोर-शोर से जुटा हुआ है. इसे भी पढ़ें -देवघर">https://lagatar.in/deoghar-dc-gets-relief-from-high-court-court-asked-whether-zero-fir-has-been-transferred-or-not/">देवघरडीसी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, कोर्ट ने पूछा – जीरो FIR ट्रांसफर हुआ है या नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment