Search

 
 
 

झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ, बेहतर अनुसंधान की होगी परीक्षा

झारखंड राज्य पुलिस की 20वीं ड्यूटी मीट का मंगलवार को शानदार आगाज हुआ. राज्यपाल संतोष गंगवार ने पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन किया. इस दौरान झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता, सीआईडी के आईजी मनोज कौशिक, असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी चंदन झा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
 

Ranchi : झारखंड राज्य पुलिस की 20वीं ड्यूटी मीट का मंगलवार को शानदार आगाज हुआ. राज्यपाल संतोष गंगवार ने पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन किया. इस दौरान झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता, सीआईडी के आईजी मनोज कौशिक, असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी चंदन झा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

 

17 तक चलेगा पुलिस ड्यूटी मीट

बता दें कि जैप वन परिसर रांची में 14 से 17 अक्टूबर पुलिस ड्यूटी मीट होगा. इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें राज्य भर की आठ टीमों में शामिल 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के बीच मुकाबला होगा.

 

कुशलता, कार्य दक्षता व टीम भावना होगी विकसित : राज्यपाल 

मुख्य अतिथि संतोष गंगवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी प्रतिभागियों  में कार्य कुशलता व दक्षता और टीम भावना विकसित होगी.

 

कहा कि झारखंड पुलिस अपराध नियंत्रण या आपदा में बेहतर कार्य कर रही है. उन्होंने पुलिस को जनता के साथ मजबूत संबंध बनाने को कहा, ताकि वे पुलिस थाने में शिकायत लेकर जाने में डरे नहीं.

 

पुलिस अनुसंधान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है पुलिस ड्यूटी मीट 

बेहतर तकनीक, सूझबूझ, अनुसंधान के तौर तरीकों पर पुलिस खुद अपनी कसौटी पर कितनी खरी उतर रही, इसके लिए हर वर्ष झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जाता है.

 

इस वर्ष भी झारखंड पुलिस के जवान बेहतर तकनीक के बल पर अपराधियों को सजा दिलाने के गुर सीखेंगे. इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर आने वाली टीमों को मिलाकर राज्य की टीम तैयार की जाएगी, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भेजा जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही