Search

 
 
 

झारखंड पुलिस ने 150 दिनों में 32708 वारंट किये निष्पादित

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस ने 150 (01 जनवरी से 31 मई) दिनों में 32708 वारंट निष्पादित किये हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने बड़े पैमाने पर वारंट के निष्पादन को लेकर अभियान चलाया था. वर्तमान में झारखंड में अब 5005 वारंट लंबित है. वहीं कुर्की जब्ती की बात की जाये तो झारखंड पुलिस ने इन 150 दिनों में कुर्की जब्ती से जुड़े 2057 मामलों का निष्पादन किया. वहीं वर्तमान में कुर्की जब्ती के 327 मामले लंबित हैं.

जानें किस जिले में कितने वारंटों का हुआ निष्पादन :

  • - रांची : 4752
  • - खूंटी : 114
  • - गुमला : 342
  • - सिमडेगा : 25
  • - लोहरदगा : 282
  • - चाईबासा : 1846
  • - सरायकेला : 1387
  • - जमशेदपुर : 1395
  • - पलामू : 1626
  • - लातेहार : 699
  • - गढ़वा : 884
  • - हजारीबाग : 4094
  • - रामगढ़ : 711
  • - कोडरमा : 356
  • - चतरा : 920
  • - गिरिडीह : 1239
  • - धनबाद : 3753
  • - बोकारो : 708
  • - दुमका : 870
  • - गोड्डा : 617
  • - जामताड़ा : 227
  • - देवघर : 1735
  • - साहेबगंज : 2643
  • - पाकुड : 1440
  • - रेल धनबाद : 23
  • - रेल जमशेदपुर : 20
  • - कुल : 32708
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही