Advertisement

झारखंड पुलिस : 653 इंस्पेक्टरों की अंतिम वरीयता सूची जारी

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 653 इंस्पेक्टरों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है. इस सूची में 626 सिविल इंस्पेक्टर और 27 आर्म्ड (सशस्त्र) इंस्पेक्टर शामिल हैं.  यह वरीयता सूची कई न्यायिक आदेशों के अनुपालन और आपत्तियों के निराकरण के बाद प्रकाशित की गयी है. इसे भी पढ़ें : मारपीट-फायरिंग">https://lagatar.in/assault-firing-case-order-for-advertisement-against-former-councilor-aslam-and-his-brothers/">मारपीट-फायरिंग

केस : पूर्व पार्षद असलम व उसके भाइयों के खिलाफ इश्तेहार का आदेश
यह फैसला झारखंड हाईकोर्ट द्वारा "रविकांत प्रसाद बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य" और "अजय कुमार बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य" मामलों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में लिया गया. अदालत ने 12 मार्च 2024 को आदेश संख्या 752/2024 जारी कर स्पष्ट निर्देश दिये थे कि वरीयता सूची में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित की जाये. इसे भी पढ़ें :  गुमला">https://lagatar.in/gumla-hotel-operators-body-recovered-from-a-closed-house/">गुमला

: होटल संचालक का शव बंद घर से बरामद
इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने एक संयुक्त औपबंधिक वरीयता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें इंस्पेक्टर से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था. इस सूची पर कई आपत्तियां की गयी थीं, , ताकि किसी भी त्रुटि या विसंगति को सुधारा जा सके. प्राप्त आपत्तियों के निवारण के लिए 14 मई को एक आपत्ति निवारण समिति की बैठक बुलाई गयी थी. बैठक में आपत्तियों पर विस्तार से  विचार-विमर्श किया गया और उनका विधिवत निराकरण किया गया. आपत्तियों के निराकरण के बाद अब अंतिम वरीयता सूची जारी की गयी है. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-decision-to-give-compensation-on-the-death-of-two-prisoners-in-jail/">झारखंड

: जेल में बंद दो बंदियों की मौत पर मुआवजा देने का निर्णय