Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Police : सहायक अवर निरीक्षकों की अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने झारखंड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के सहायक अवर निरीक्षक (सशस्त्र) की बहुप्रतीक्षित अंतिम राज्य वरीयता सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है. लंबे समय से इस सूची का इंतजार संबंधित पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे.
Advertisement
Advertisement

 


Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने झारखंड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के सहायक अवर निरीक्षक (सशस्त्र) की बहुप्रतीक्षित अंतिम राज्य वरीयता सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है. लंबे समय से इस सूची का इंतजार संबंधित पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे.

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जारी इस वरीयता सूची में राज्यभर के सहायक अवर निरीक्षकों की वरिष्ठता निर्धारित की गई है. सूची प्रकाशित होने के बाद विभागीय स्तर पर पदस्थापन, प्रोन्नति और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है. 

 

बताया जा रहा है कि वरीयता सूची को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर दस्तावेजों और सेवा अभिलेखों की गहन जांच की गई थी. आधिकारिक प्रकाशन के बाद अब संबंधित पदाधिकारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही