Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आपदा से निपटने के लिए झारखंड पुलिस को मिले दो करोड़ रुपये

Advertisement
Advertisement

Ranchi: आपदा से निपटने के लिए झारखंड पुलिस को दो करोड़ रुपये मिले हैं. बताते चलें कि चालू वित्तीय वर्ष में प्राकृतिक आपदा को लेकर राहत और प्रभावित क्षेत्रों में आकस्मिक योजनाओं के लिए राशि निर्गत करने का प्रावधान है. इसी को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया है. राज्य के 24 जिलों के एसपी,एसएसपी और आईजी एसटीएफ को पुलिस बजट से यह राशि दी गई है.

जिलों के एसपी,एसएसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पैसों की निकासी और व्यय के लिए जिला कार्यालय प्रधान या उनके ओर से प्राधिकृत पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे. पुलिस मुख्यालय के ओर से सभी जिलों के एसएसपी, एसपी या प्राधिकृति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि वह यह सुनिश्चित कर लेंगे कि पैसों की निकासी राज्य आपदा के मानकों और निर्धारित दरों के आधार पर हो, इस राशि का विचलन या आवंटन दूसरे कार्यों में नहीं किया जा सकता है.जिलों के एसपी को कहा गया है कि पैसों की निकासी के बाद खर्च और बचत का पूरा ब्यौरा देंगे.

इसे भी पढ़ें- “यास”">https://lagatar.in/railways-canceled-many-more-trains-due-to-yas-storm/68700/">“यास”

तूफान के कारण रेलवे ने कई और ट्रेनों को किया रद्द

जानिए किस जिले को कितने रुपये मिले

आपदा से निपटने के लिए झारखंड पुलिस को दो करोड़ रुपये मिले हैं, जिनमें रांची एसएसपी को 80 लाख, धनबाद एसएसपी, जमशेदपुर एसएसपी और हजारीबाग एसपी को 10 लाख रूपया. इसके अलावा खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला चाईबासा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, दुमका और देवघर जिले के एसपी को पांच लाख रुपये. लोहरदगा एसपी को तीन लाख, चतरा, गिरिडीह, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा एसपी को तीन लाख की राशि आवंटित की गई है. वहीं एसटीएफ आईजी को 10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं. सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है, कि वह अपने जिले में कार्यरत जैप, एसआईएसएफ, आईआरबी, एसआईआरबी के कर्मियों को भी सुरक्षा उपकरण अपने जिलों से उपलब्ध कराएं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही