Search

 
 
 

झारखंड पुलिस ने 4307 दरोगा की प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट की जारी

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सब इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की औपबंधिक राज्य वरीयता सूची (प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट) जारी कर दी है. डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी इस सूची में कुल 4307 सब इंस्पेक्टर के नाम शामिल किए गए हैं.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सब इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की औपबंधिक राज्य वरीयता सूची (प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट) जारी कर दी है. डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी इस सूची में कुल 4307 सब इंस्पेक्टर के नाम शामिल किए गए हैं.

 

पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग स्थित जेपीए निदेशक सहित राज्य के सभी रेंज के डीआईजी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है. पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस सूची को सभी जिलों और इकाइयों में तैनात सब इंस्पेक्टर के बीच व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए.

 

पत्र जारी होने के एक सप्ताह के भीतर कोई भी पदाधिकारी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. यदि किसी अधिकारी को अपनी वरीयता या विवरण पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें साक्ष्य के साथ अपना आवेदन संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही