Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय का सभी एसपी को निर्देश, चुनाव प्रशिक्षण के लिए जवानों को रखें तैयार

 
Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव को झारखंड पुलिस अपनी तैयारी में जुट गई हैं. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि चुनाव संबंधित प्रशिक्षण के लिए अपने जवानों को तैयार रखें. प्रशिक्षण संबंधित आदेश-निर्देश और एसओपी की कॉपी भी सभी जिलों को भेजी गई है. इसे पढ़ें- हिमंत">https://lagatar.in/himanta-vishwa-sharma-directs-to-register-a-case-against-rahul-gandhi-for-inciting-the-mob/">हिमंत

विश्व शर्मा का भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश

मैनुअल प्रशिक्षण पर जोर

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने निर्देश में कहा है कि लोकसभा चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में कराया जाना है. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से बल प्रतिनियुक्ति को ले जारी मैनुअल के तहत ही प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है. चुनाव में प्रतिनियुक्त जवानों को मतदानकर्मियों की सुरक्षा से लेकर बूथ की निगरानी तक की रणनीति से अवगत कराया जाएगा. उन्हें मतदान सामग्री की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों से निपटने के तरीके से भी बताए जाएंगे. मतदाताओं को असुविधा न हो, उन्हें कोई मतदान से वंचित न कर पाए, उन्हें अपने पक्ष में मतदान के लिए कोई दबाव बनाए तो वैसे लोगों से कैसे निपटना है, वह भी बताया जायेगा. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/security-of-parliament-house-handed-over-to-cisf-contingent-of-140-personnel-deployed/">संसद

भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले, 140 कर्मियों की टुकड़ी तैनात
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही