Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अनुकंपा आधारित नियुक्ति के लंबित मामलों की मांगी रिपोर्ट

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अनुकंपा के आधार पर आरक्षी और बाल आरक्षी के पद पर नियुक्ति से संबंधित सभी लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगा है. डीजीपी कार्यालय ने जिले के एसपी, वाहिनी और इकाई के प्रमुख को इससे संबंधित पत्र लिखा है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अनुकंपा के आधार पर आरक्षी और बाल आरक्षी के पद पर नियुक्ति से संबंधित सभी लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगा है. डीजीपी कार्यालय ने जिले के एसपी, वाहिनी और इकाई के प्रमुख को इससे संबंधित पत्र लिखा है. जारी निर्देश के अनुसार, 18 दिसंबर को डीजीपी अनुकंपा के आधार पर आरक्षी और बाल आरक्षी के पद पर नियुक्ति से संबंधित सभी मामलों पर समीक्षा करेंगी.

 

 रिपोर्ट में इन बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी 

- मृत पुलिसकर्मियों का नाम : जिनके आश्रित ने आवेदन किया है.

- जिला और वाहिनी का जानकारी : जहां मृतक पुलिसकर्मी कार्यरत थे.

- मृत्यु की तिथि

- आश्रित का नाम और संबंध : आवेदक का नाम और मृतक से उसका संबंध

- आश्रित द्वारा आवेदन देने की तिथि

-  लंबित करने का कारण : मामला अभी तक क्यों लंबित है, इसका स्पष्ट और संक्षिप्त कारण

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही