Ranchi News : झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर निगरानी और समीक्षा की व्यवस्था शुरू की गई है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित करने का आदेश जारी किया है.
आदेश के अनुसार, हर महीने की पहली और 15वीं तारीख को नए आपराधिक कानूनों को लेकर समीक्षा बैठक होगी. निर्धारित दिन अवकाश होने पर अगले कार्यदिवस में बैठक आयोजित की जाएगी.
21 अगस्त को होगी पहली समीक्षा बैठक
नए आपराधिक कानूनों और राज्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा के लिए 21 अगस्त को सुबह 11.30 बजे बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे.
अभियान आईजी नरेंद्र कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उन्हें बैठक की तैयारी और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है. बैठक की सूचना पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षकों, अभियोजन निदेशालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, एनआईसी-सीआईजेएस समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

