Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी की लिपिक संवर्ग की अंतिम वरीयता सूची

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिला, इकाई और वाहिनी में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिला, इकाई और वाहिनी में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है. 

जारी की गई सूची

Uploaded Image

मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पुलिस विभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों, इकाइयों और वाहिनियों में पदस्थापित लिपिक कर्मियों की अंतिम वरीयता सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है. इसके साथ ही सूची को आवश्यक कार्रवाई और जानकारी के लिए सभी संबंधित इकाइयों को उपलब्ध कराया गया है.

Uploaded Image

यह सूची झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, सभी पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालयों, जिला पुलिस अधीक्षकों, समादेष्टा कार्यालयों समेत कई विभागीय इकाइयों को भेजी गई है. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को सूची के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Uploaded Image

साथ ही पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर को निर्देश दिया गया है कि अंतिम वरीयता सूची को झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए, ताकि संबंधित कर्मियों को इसकी जानकारी मिल सके.

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही