Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मांगा प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव, 24 जुलाई तक मांगी गयी थी रिपोर्ट

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने पत्र जारी कर राज्य के सभी पुलिस इकाइयों, रेंज कार्यालयों, वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षको,रेल, जैप, आईआरबी, प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य शाखाओं को आवश्यक बजट प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने पत्र जारी कर राज्य के सभी पुलिस इकाइयों, रेंज कार्यालयों, वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षको,रेल, जैप, आईआरबी, प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य शाखाओं को आवश्यक बजट प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. 24 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी गयी थी.

 

पत्र में कहा गया था कि वित्त विभाग द्वारा आवंटित राशि के आधार पर विभिन्न मदों में प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसलिए सभी कार्यालय अपने यहां आवंटित राशि, खर्च की गयी राशि, शेष राशि और वास्तविक आवश्यकता का आकलन कर प्रस्ताव भेजें.

 

मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि बजट प्रावधान और वास्तविक आवश्यकता में अधिक अंतर नहीं होना चाहिए. कई मामलों में जरूरत से अधिक राशि की मांग किये जाने के कारण बाद में राशि सरेंडर करनी पड़ती है. इसलिए सभी इकाइयों को सटीक आकलन के साथ बजट मांग तैयार करने का निर्देश दिया गयाय

 

पत्र में स्थापना व्यय (वेतन एवं अन्य मद), लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव से संबंधित खर्च और भविष्य की आवश्यकता का अलग-अलग विवरण निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने को कहा गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही