Search

 
 
 

झारखंड में 22,555 वारंटी फरार, पुलिस कर रही तलाश

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस 22,555 फरार वारंटियों की तलाश में जुटी है.  राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थायी वारंट से जुड़े 22555 मामले फिलहाल लंबित हैं. इससे स्पष्ट है कि इतने अभियुक्त अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इसके अलावा, राज्यभर में कुर्की के भी 3,661 मामले लंबित हैं. धनबाद जिला  में 5,339 मामलों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है. यानी यहां स्थायी वारंट के सबसे अधिक मामले लंबित हैं. वहीं, सामान्य वारंट की बात करें तो झारखंड में कुल 48,952 मामलों का निष्पादन अभी बाकी है.
जानें किस जिले में कितने स्थायी वारंट हैं लंबित : - रांची : 2918 - खूंटी : 310 - गुमला : 1519 - सिमडेगा : 294 - लोहरदगा : 578 - चाईबासा : 1114 - सरायकेला : 328 - जमशेदपुर : 1491 - पलामू : 1876 - लातेहार : 799 - गढ़वा : 501 - हजारीबाग : 660 - रामगढ़ : 163 - कोडरमा : 190 - चतरा : 261 - गिरिडीह : 95 - धनबाद : 5339 - बोकारो : 952 - दुमका : 266 - गोड्डा : 276 - जामताड़ा : 291 - देवघर : 932 - साहेबगंज : 1046 - पाकुड़ : 299 - रेल धनबाद : 08 - रेल जमशेदपुर : 49 - कुल : 22555
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही