Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, DGP से की कार्यकारिणी भंग करने की सिफारिश

Ranchi : झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राकेश पांडेय ने डीजीपी को पत्र लिखा है. जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की सिफारिश की है. साथ ही 24 मार्च 2021 से प्रत्यक्ष सभी 19 केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को उनके पैतृक जिला, वाहिनी में योगदान देने की बात लिखी है. राकेश पांडेय ने कहा है कि पुलिस मेन्स एसोसिएशन में सिपाही व हवलदारों से चंदा राशि गबन की बात प्रकाश में आने पर डीआईजी कार्मिक द्वारा एसोसिएशन को मिली चंदे के ऑडिट का निर्देश मिला है. सभी शाखाओं, जिला वाहिनी से रिकॉर्ड मांगते हुए कोषाध्यक्ष व महामंत्री को पत्र लिखा गया है. केन्द्रीय कार्यालय में शाखाओं से प्राप्त अभिलेखों की जांच केंद्रीय एसोसिएशन कार्यकारिणी ने किया. जिसमें गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित निर्वाचित एसोसिएशन पदाधिकारी को बताया गया. लेकिन संबंधित पदाधिकारी इसपर बहाना बनाकर चुप्पी साधे रहे. वहीं एक ही कैडर के सिपाही/ हवलदार होने की वजह से निर्णय नहीं लिया जा सका. जिसके बाद मामले की जानकारी प्रासंगिक पत्र से सभी साक्ष्यों के साथ डीआईजी कार्मिक को दिया गया. इसे भी पढ़ें - हर">https://lagatar.in/khatian-of-1932-will-be-implemented-in-jharkhand-under-any-circumstances-champai-soren/">हर

हाल में झारखंड में लागू होगा 1932 का खतियान : चंपई सोरेन

भय का माहोल उत्पन्न किया जा रहा है

राकेश पांडेय के लिखे पत्र में कहा गया है, गुटबाजी करते हुए रोज केन्द्रीय एसोसिएशन परिसर में जमावड़ा लगाया जाने लगा. जिससे भय का माहौल बनने लगा. केन्द्रीय एसोसिएशन में ही पुलिस कर्मियों के ठहरने वाले एलएस गेस्ट हाउस में भी वित्तीय अनियमितता पायी गई है. वहां भी अवैध रूप से कब्जा है और आम लोगों का जमावड़ा लगाया जा रहा है. जिसकी लिखित सूचना संबंधित अधिकारी को भी दी गयी. फिर भी कुछ असर नहीं हुआ. राकेश पांडेय के कहा है, ये उत्पात सिपाहियों के दिये गये चंदे की राशि को पचाने की नीयत के किया जा रहा है. साथ ही लगातार मारपीट जैसा माहौल बनाकर पुलिस मेन्स एसोसिएशन की गरिमा धूमिल की जा रही है. इसे भी पढ़ें - गुलाम">https://lagatar.in/ghulam-nabi-azad-said-pm-modi-always-behaved-like-a-politician-never-did-politics-of-revenge/">गुलाम

नबी आजाद ने कहा, पीएम मोदी ने हमेशा राजनेता के जैसा व्यवहार किया, बदले की राजनीति कभी नहीं की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही