Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस: 24 जिलों में 628 बोलेरो और 849 बाईक वितरण का आदेश जारी

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 24 जिलों की पुलिस को 628 बोलेरो और 849 बाईक उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया है. इन वाहनों से जिलों की पुलिस व एचक्यूआरटी की गश्ती व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. वाहन वितरण का आदेश आईजी प्रोविजन के स्तर से जारी किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 24 जिलों की पुलिस को 628 बोलेरो और 849 बाईक उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया है. इन वाहनों से जिलों की पुलिस व एचक्यूआरटी की गश्ती व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. वाहन वितरण का आदेश आईजी प्रोविजन के स्तर से जारी किया गया है.

जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग जिलों को जरूरत के हिसाब से वाहन आवंटित किए गए हैं. रांची जिले को सबसे अधिक 80 बोलेरो और 73 बाइक दी गई हैं, जबकि जमशेदपुर को 51 बोलेरो और 89 बाइक आवंटित की गई हैं.

इसके अलावा बोकारो को 39 बोलेरो और 53 बाइक, चाईबासा को 40 बोलेरो और 47 बाइक, धनबाद को 40 बोलेरो और 45 बाइक, देवघर को 28 बोलेरो और 39 बाइक, गिरिडीह को 32 बोलेरो और 39 बाइक, हजारीबाग को 29 बोलेरो और 42 बाइक, पलामू को 31 बोलेरो और 36 बाइक, गुमला को 22 बोलेरो और 29 बाइक, दुमका को 20 बोलेरो और 28 बाइक तथा चतरा को 19 बोलेरो और 22 बाइक दिए गए हैं.

वहीं अन्य जिलों में गोड्डा को 17 बोलेरो और 33 बाइक, लातेहार को 18 बोलेरो और 15 बाइक, कोडरमा को 14 बोलेरो और 21 बाइक, लोहरदगा को 14 बोलेरो और 19 बाइक, रामगढ़ को 13 बोलेरो और 19 बाइक, साहिबगंज को 14 बोलेरो और 27 बाइक, सरायकेला-खरसावां को 19 बोलेरो और 26 बाइक, सिमडेगा को 15 बोलेरो और 28 बाइक, जामताड़ा को 14 बोलेरो और 18 बाइक, खूंटी को 14 बोलेरो और 12 बाइक तथा पाकुड़ को 11 बोलेरो और 18 बाइक आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा एचक्यूआरटी को 14 बोलेरो और 42 बाइक देने का भी आदेश जारी किया गया है.

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों के मिलने से जिलों में पेट्रोलिंग व्यवस्था मजबूत होगी और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी. सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को निर्देश दिया गया है कि वे परिवहन शाखा से संपर्क कर अपने-अपने जिले के लिए आवंटित वाहनों को प्राप्त करें और जल्द से जल्द उन्हें थानों में तैनात करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही