Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस के जवानों को CBI प्रतिनियुक्ति पर जाने का मौका

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड पुलिस के जवानों को सीबीआई प्रतिनियुक्ति पर जाने का मौका है. इसे लेकर सीबीआई ने झारखंड पुलिस मुख्यालय से अनुरोध किया है. इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसपी, एसएसपी को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में कहा गया है सीबीआई ब्रांच रांची की ओर से अटैचमेंट के आधार पर प्रतिनियुक्ति के लिए इच्छुक सिपाही को प्रतिनियुक्त किए जाने का अनुरोध किया गया है. जो सिपाही सीबीआई प्रतिनियुक्ति पर स्वेच्छा से जाना चाहते हैं. उसका मनोनयन, सेवाभिलेख सहित यथाशीघ्र पुलिस मुख्यालय को उपल्ब्ध कराया जाये, ताकि इस संबध में अग्रतर कार्रवाई की जा सके. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/difficult-to-meet-the-target-of-vaccination-mission-in-dhanbadad/">धनबाद

में वैक्सीनेशन मिशन का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल

जिलास्तर पर होगी स्क्रीनिंग

पुलिस मुख्यालय का पत्र धनबाद समेत सभी जिला पुलिस बल को मिल चुका है. मुख्यालय के आदेश अनुसार, इच्छुक सिपाही को ही सीबीआई में भेजा जाएगा. इसके लिए जिला स्तर पर तेजतर्रार और इच्छुक सिपाहियों की सूची तैयार की जा रही है. इसे भी पढ़ें-अरबपति">https://lagatar.in/billionaire-bill-gates-warns-omicron-will-knock-on-all-of-our-homes-i-canceled-the-holidays/">अरबपति

बिल गेट्स की चेतावनी, हम सभी के घर पर दस्तक देगा ओमिक्रॉन, मैंने छुट्टियां रद्द कर दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही