Search

 
 
 

झारखंड : कई जिलों में पुलिसकर्मियों का वेतन अब भी लंबित, आज से भुगतान प्रक्रिया होगी शुरू

झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. मुख्यालय के साथ-साथ धनबाद, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा जैसे कई जिलों में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खातों में वेतन भेज दिया गया है, जिससे उन्हें राहत मिली है.
 

Ranchi :  झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. मुख्यालय के साथ-साथ धनबाद, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा जैसे कई जिलों में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खातों में वेतन भेज दिया गया है, जिससे उन्हें राहत मिली है.


हालांकि, रांची, पलामू, हजारीबाग और बोकारो जैसे जिलों में अभी भी वेतन लंबित है. विभाग के अनुसार, तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से देरी हुई है. लेकिन आज से इन जिलों में भी भुगतान प्रक्रिया शुरू की जा रही है और अगले 1–2 दिनों में सभी को वेतन मिलने की उम्मीद है. 

 

जानकारी के अनुसार, वेतन जारी करने से पहले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को एक फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है. फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित कर्मियों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है. 

 

यह पूरी स्थिति ट्रेजरी घोटाले के सामने आने के बाद बनी थी, जिसके कारण वेतन भुगतान रोक दिया गया था.  बाद में डीजीपी के निर्देश और समीक्षा बैठक के बाद प्रक्रिया तेज की गई और अब चरणबद्ध तरीके से भुगतान हो रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही