Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : पुलिस की दबिश, फिर भी लेवी के लिए कुछ भी कर रहे नक्सली संगठन

Advertisement
Advertisement
  • लेवी दिए बैगर विकास कार्य ठप करने से बाज नहीं आ रहे
  • निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी कर पहुंचा रहे नुकसान
Ranchi : झारखंड में पुलिस की दबिश के बावजूद नक्सली और उग्रवादी संगठन लेवी दिए बैगर विकास कार्र रोक रहे हैं. ऐसा लगता है कि उनका लेवी दिये बगैर विकास का कार्य संभव ही नहीं हैं. क्योंकि नक्सली संगठन लेवी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. हाल के महीनों में झारखंड में सक्रिय अलग-अलग नक्सली संगठन द्वारा लेवी के लिए वाहनों में आगजनी कर रहे है. हालांकि झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. नक्सल विरोधी अभियानों की वजह से नक्सली संगठन बैकफुट पर आ गये हैं. वर्तमान में नक्सली संगठन अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं. इसके बाद भी लेवी के लिए नक्सली संगठनों द्वारा वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

लेवी के लिए निर्माण कार्य में लगे वाहनों में कर रहे आगजनी

12 अक्टूबर 2023 : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर हेसा कुंदर गांव के पास माओवादियों ने चार वाहनों को फूंक दिया. इसमें एक पेलोडर, दो हाइवा और एक पिकअप वाहन शामिल हैं.
25 सितंबर 2023 : रांची के मैक्लुस्कीगंज में केइसी कंपनी की रेलवे साइट पर नक्सलियों ने एक पोकलेन, एक हाइवा, डीजी सेट मशीन सहित एक कार में आग लगा दी.
07 अप्रैल 2023 : बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में नक्सलियों ने 12 वाहनों को आग के हवाले कर दिया.
21 मार्च 2023 : पलामू जिले में टीपीसी उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया. उग्रवादियों ने पलामू के नवाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडा घाटी में कई वाहनों में आग लगा दी, जिनमें तीन वाहन जलकर खाक हो गये.
14 फरवरी 2023 : पूर्व मध्य रेल के मोहम्मदगंज-सतबहिनी स्टेशन के बीच भीम चूल्हा टनल निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने उत्पात मचाया. नक्सलियों ने निर्माण स्थल पर फायरिंग की और वहां मौजूद कर्मियों के साथ गाली-गलौज की. वहीं एक बोलेरो को आग के हवाले कर दिया.
13 जनवरी 2023 : चाईबासा के नक्सल प्रभावित इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी पांच गाड़ियों को नक्सलियों ने फूंक डाले.
15 जनवरी 2023 : लातेहार जिला के चंदवा में थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी की साइट पर जेपीसी उग्रवादियों का उत्पात मचाया. उग्रवादियों द्वारा साइट पर खड़े कैंपर वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया.
19 जनवरी 2023 : सिमडेगा जिले के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई उग्रवादियों ने रेलवे दोहरीकरण का कार्य कर रही ठेका कंपनी के दो वाहनों को जलाकर राख कर दिया.
इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-had-a-courtesy-meeting-with-the-governor/">सीएम

ने की राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही