Search

 
 
 

झारखंड पुलिस की रिपोर्ट: सूबे में हर 13वें घंटे एक महिला व लड़कियां होती हैं छेड़खानी की शिकार

 
Ranchi: झारखंड में इन दिनों स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सुर्खियों में है. इस मामले में सीएम ने खुद संज्ञान भी लिया था. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी तरह झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में हर 13 वें घंटे एक महिला और लड़कियां छेड़खानी की शिकार होती हैं. झारखंड में साल 2024 के मई महीने से लेकर अक्टूबर महीने तक राज्य के अलग-अलग जिले में छेड़खानी के 330 मामले दर्ज हुए हैं. जिनमें गोड्डा, पलामू, रांची और जमशेदपुर जैसे जिले में छेड़खानी की सर्वाधिक घटनाएं हुई है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/an-atmosphere-of-fear-prevails-in-entire-jharkhand-including-ranchi-babulal/">रांची

सहित पूरे झारखंड में खौफ का माहौल व्याप्तः बाबूलाल

जानें किस जिले में कितनी हुई छेड़खानी की घटनाएं

हजारीबाग: 16 रामगढ़: 10 कोडरमा: 09 चतरा: 10 गिरिडीह: 10 धनबाद: 16 बोकारो: 15 दुमका: 14 गोड्डा: 29 जामताड़ा: 09 देवघर: 09 देवघर: 26 साहेबगंज: 09 पाकुड़: 10 रांची: 41 लोहरदगा: 05 गुमला: 04 चाईबासा: 05 सराइकेला: 09 जमशेदपुर: 26 पलामू: 26 लातेहार: 10 गढ़वा: 18 कुल: 330 इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/lathicharge-students-protesting-outside-jssc-devendra-mahato-taken-into-custody/">JSSC

के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो लिए गए हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही