Search

 
 
 

CWG में झारखंड पुलिस का जलवा: सब इंस्पेक्टर सुनील छेत्री व उनकी टीम ने जीता सिल्वर मेडल

 
Ranchi : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में झारखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुनील छेत्री और उनकी टीम ने पुरुषों के लॉन बॉल गेम में सिल्वर मेडल जीता है. इस टीम में जैप-1 के सब इंस्पेक्टर सुनील छेत्री के अलावा नवनीत चंदन और दिनेश शामिल थे. भारतीय पुरुष टीम लॉन बॉल गेम में शनिवार को उपविजेता बनी. मेंस-4 टीम फाइनल में उत्तरी आयरलैंड से हार गयी. इसके साथ ही टीम को गोल्ड के बदले सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल में मेंस-4 में शामिल 3 खिलाड़ी झारखंड के ही थे. इसे भी पढ़ें - BSNL">https://lagatar.in/minister-ashwini-vaishnav-warned-bsnl-employees-work-or-else-they-will-forcibly-give-vrs/">BSNL

कर्मचारियों को मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेताया, काम करें नहीं तो जबरन वीआरएस दे देंगे

कांस्टेबल लवली चौबे ने भी दिलाया था पदक

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला लॉन बॉल टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश को गोल्ड दिलाया. लगभग 20 दिन पहले जिन खिलाड़ियों को छुट्टी नहीं मिल रही थी, आज उन्हीं खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश और राज्य का परचम लहरा दिया. वो झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की हैं. लवली चौबे झारखंड पुलिस में कांस्टेबल हैं. जबकि रूपा तिर्की खेल विभाग में है.

झारखंड पुलिस कर रहा है गर्व महसूस

लॉन बॉल गेम में सिल्वर मेडल जीतने के बाद झारखंड पुलिस की ओर से कहा गया किये गर्व का पल है. डीजीपी झारखंड और झारखंड पुलिस परिवार, झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 की ओर से कहा गया कॉमनवेल्थ गेम्स में झारखंड पुलिस ने राज्य कानाम रौशन किया है. जिससे सब इंस्पेक्टर सुनील छेत्री,नवनीत, चंदन और दिनेश पर पुरुषों के लॉन बॉल्स गेम में सिल्वर मेडल हासिल करने पर गर्व महसूस हो रहा है. बता दें कि इस वर्ष झारखंड पुलिस से भारत के लिए ये दूसरे राष्ट्रमंडल पदक विजेता हैं. इसे भी पढ़ें - नीति">https://lagatar.in/niti-aayogs-7th-governing-council-meeting-in-delhi-today-k-chandrashekhar-raos-boycott/">नीति

आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक दिल्ली में आज, के चंद्रशेखर राव का बायकॉट
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही