Search

फर्जी बम धमकी केस में झारखंड पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची, आरोपी से पूछताछ करेगी

Ranchi: देशभर में फर्जी बम धमकियां देने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार श्रीनिवास लुईस से झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ शुरु कर दी है. राज्य के डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को एक विशेष टीम का गठन करके उसे दिल्ली भेजा गया था.
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी श्रीनिवास लुईस से गहन पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेकर रांची लाया जाएगा. शुरुआती चरण में ही पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि इस मामले में झारखंड से किसी तरह का कनेक्शन या अन्य सहयोगी तो शामिल नहीं हैं.

बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामले की तह तक जाने की तैयारी में है. अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश संभव है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और आगे की जांच के आधार पर बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही