Search

 
 
 

नारकोटिक्स जांच के लिए झारखंड पुलिस की दूसरे लैब पर निर्भरता होगी कम

 
Ranchi : नारकोटिक्स जांच के लिए झारखंड पुलिस की दूसरे लैब पर निर्भरता कम होगी. ड्रग्स को पकड़ने के बाद पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई कर सके, इसलिए झारखंड में नारकोटिक्स लेबोरेट्री को अपग्रेड किया जाएगा. इसे लेकर झारखंड गृह विभाग की ओर से 37.68 लाख रूपया स्वीकृत किया गया है. इसे भी पढ़ें -रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-due-to-low-visibility-car-collides-with-truck-parked-on-the-roadside-three-killed/">रामगढ़

: विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत, चार घायल

झारखंड पुलिस ने की राशि की मांग

केंद्रीय गृह सचिव के साथ नवंबर 2022 को नारकोटिक्स मामले को लेकर झारखंड पुलिस की बैठक हुई थी. इस बैठक में झारखंड पुलिस ने नारकोटिक्स लैब के लिए रुपये की वापसी का भी आग्रह किया था. जो उपयोग नहीं होने के चलते गत वित्तीय वर्ष में लौट गई थी. इस राशि से नारकोटिक्स जांच से संबंधित उपकरणों की खरीद होनी है, जिसे राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला परिसर में ही स्थापित किया जाना है. नारकोटिक्स लैब बनने से यह होगा कि जब्त पदार्थों की फॉरेंसिक जांच के लिए झारखंड पुलिस को दूसरे लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. झारखंड के पास वैज्ञानिक पर्याप्त हैं, उपकरणों की खरीद होने से लैब सुचारू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें -निवेश">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-plfi-supremo-dinesh-gops-associate-nivesh-kumar/">निवेश

से PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की संपत्ति का राज उगलवायेगी ईडी, कोर्ट से रिमांड की अनुमति मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही