Ranchi News : डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ की गई कथित बदसलूकी को लेकर पुलिस एसोसिएशन का आज (8 सितंबर) से राज्यव्यापी आंदोलन होने वाला था. लेकिन हेमंत सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद आज से प्रस्तावित राज्यव्यापी आंदोलन को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने बताया कि विधायक और थाना प्रभारी के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस संगठन ने सम्मान, अधिकार और अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया था.
लेकिन मंत्री सुदिव्य के निधन के कारण संगठन ने संवेदना और श्रद्धांजलि के तौर पर कार्यक्रम को टालने का फैसला लिया है. राहुल ने कहा कि आगे संगठन की बैठक होगी, जिसमें विचार-विमर्श किया जाएगा और आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा.