Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रदेश राजद की नई कार्यसमिति में 32 नेताओं को जगह

Ranchiराष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में झारखंड प्रदेश राजद की नयी कार्यसमिति की घोषणा की. बताया कि कार्यसमिति में अभी पार्टी के समर्पित और कर्मठ 125 नेताओं, कार्यकर्ताओं को जगह मिली है. इसमें हर प्रमंडल, जिले, वर्ग और समुदाय की भागीदारी का ध्यान रखा गया है. कार्यसमिति में 32 नेताओं को शामिल किया गया है. इसमें उनके अलावा राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, राधा कृष्ण किशोर, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान शामिल हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय प्रसाद यादव, सुभाष यादव, पार्टी प्रवक्ता मनोज कुमार, अनीता यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

33 प्रदेश महासचिव बनाए गये हैं

संजय कुमार सिंह यादव के मुताबिक प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8 लोगों को जगह दी गयी है. 33 प्रदेश महासचिव बनाए गये हैं. प्रदेश सचिव में 43, विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर 3 नेताओं को जगह मिली है. 25 अलग अलग प्रकोष्ठों में 14 प्रकोष्ठ अध्यक्ष तय कर लिए गये हैं. 4 पार्टी प्रवक्ता हैं. सोशल मीडिया प्रभारी अभी तय नहीं किए गये हैं. अनुमंडल अध्यक्षों की सूची में फिलहाल देवघर के मुकेश यादव को शामिल किया गया है. संजय यादव के मुताबिक, अगले चरण में और भी नेताओं को पार्टी में जगह मिलेगी. नयी कार्यकारिणी अगले साल होने वाले चुनावों के लेकर अभी से सक्रिय रहेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी. इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/cnt-land-loot-game-going-on-in-palamu-open-secret-then-motion-canceled/">पलामू

में चल रहा सीएनटी जमीन लूट का खेल, खुला राज तो रद्द कर दिया मोटेशन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही