Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रदेश तेली समाज युवा मोर्चा ने तिलेश्वर साहू को 10वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड प्रदेश तेली समाज युवा मोर्चा ने रांची के मोरहाबादी परिसर में झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहीद तिलेश्वर साहु की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस मौके पर बारी-बारी से सभी नौजवानों ने श्री साहु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. सुभाष साहु ने दिवंगत तिलेश्वर साहु के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद तिलेश्वर साहु तेली समाज की आन बान और शान थे. शेर दिल इंसान के साथ ही साथ व्यक्तित्व के भी धनी इंसान थे. तेली समाज को इनके व्यक्तित्व पर गर्व है. उन्होंने केवल पूरे झारखंड प्रदेश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में तेली समाज को एक पहचान दिलाने का कार्य किए. समाज के प्रति उनका जुझारूपन सराहनीय था. उन्होंने पूरे झारखंड के तेली समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश तेली समाज नामक सामाजिक संगठन बनाये थे. लोगों के  हक़, अधिकार व समाज के विकास के अधूरे सपने को पूरा करने का बीड़ा उनके बेटे अरुण साहु ने उठाया है, जिसे झारखंड के तेली समाज के लोगों ने पूरा समर्थन दिया है. तेली समाज के युवा नेता प्रदेश उपसचिव नवल किशोर साहु ने भी अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि तिलेश्वर साहु तेली समाज के गौरव थे. नीरज कुमार साहु ने कहा कि शहीद तिलेश्वर साहु प्रतिभावान इंसान थे. इनकी प्रतिभा के प्रभाव से राजनीतिक पार्टियां घबराती थी. युवा नेता रोहित साहु ने कहा कि तिलेश्वर साहु तेली समाज के मसीहा थे. उन्होंने झारखंड राज्य में पूरे तेली समाज को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई थी. श्रद्धांजलि सभा का संचालन विकास साहु ने किया. इस अवसर पर माखन साहु, सूरज साहु, युगेश जी, बिनोद जी, नीतीश कुमार, सौरभ साहु, मंटू साहु, कैलाश साहु, बबलू साहु, रोशन साहु, कुमार हर्ष साहु सहित सभी युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/first-list-of-congress-candidates-released-ticket-to-rahul-from-wayanad-bhupesh-baghel-from-rajnandgaon-shashi-tharoor-from-thiruvananthapuram/">कांग्रेस

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, वायनाड से राहुल, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर को टिकट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही