Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाएगी झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस राष्ट्रीय `राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस` मनाएगी. इसके लिए युवा कांग्रेस द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है. प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हैं. इस दिन को युवा कांग्रेस बेरोजगारी दिवस के तौर पर मनाएगी. बेरोजगार दिवस को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस हर जिले व विधानसभा प्रखंड तक कार्यक्रम आयोजित करेगी. यह फैसला शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया है. बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से सह झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल तिर्की, मीडिया सेल के चेयरमैन उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, सोशल मीडिया चेयरमैन संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fulfill-what-narendra-modi-promised-in-his-election-speeches-youth-congress/">चाईबासा

: नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में जो वादा किया था उसे पूरा करें : युवा कांग्रेस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ccc-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

दो करोड़ रोजगार देने का वादा विफल – दीनबंधु शर्मा

प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने कहा, ‘केंद्र की मोदी सरकार देश के युवाओं को ठगने का काम कर रही है. चुनावी मेनिफेस्टो में युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा पूरी तरह से विफल रहा है. आज देश में मंहगाई चरम पर पहुंच गयी है. बेरोजगारी अपने सबसे ऊंचे पायदान पर है. लेकिन केंद्र सरकार गूंगे-बहरो की तरह काम कर रही है.’ इसे भी पढ़ें–17">https://lagatar.in/bjps-service-fortnight-from-september-17-exhibition-on-modi-will-be-held-in-bjp-state-headquarters/">17

सितंबर से भाजपा का सेवा पखवाड़ा, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लगेगी मोदी पर प्रदर्शनी

मोदी शासनकाल में युवा परेशान हैं– उज्जवल तिवारी

वहीं मीडिया सेल के चेयरमैन उज्जवल प्रकाश तिवारी ने कहा, “अपने अभियान के जरिए युवा कांग्रेस पीएम मोदी तक संदेश देना चाहती है कि उनके शासनकाल में युवा परेशान हैं. पिछले आठ सालों में युवाओं को नौकरी तो नहीं मिल रही है, हां, छिनी जरूर जा रही है. ऐसे में पीएम मोदी को युवाओं के बारे में भी सोचना चाहिए. हमारा कार्यक्रम पीएम मोदी और युवा दोनों के लिए बड़ा संदेश बनकर सामने आएगा.” [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही