Search

 
 
 

झारखंड प्रार्थना महोत्सव का शुभारंभ,  मसीही विश्वासियों की भीड़ उमड़ी

 
 Ranchi :  प्रभात तारा मैदान  में आज शाम झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया गया. हालांकि तेज बारिश के कारण कार्यक्रम की शुरुआत एक घंटे विलंब से हुई. बावजूद इसके, हजारों मसीही विश्वासी आस्था और उत्साह के साथ महोत्सव में शामिल हुए. महोत्सव में स्वागत टीम ने अपोस्टल अंकित सजवान और उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया.   कमेटी ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/dddd.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत तिग्गा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य झारखंड के लोगों के बीच आत्मिक जागृति फैलाना और विश्वास को और अधिक गहरा करना है. मुख्य संरक्षक व JCYA के अध्यक्ष एलविन लड़का ने कहा, रांची में यह आयोजन लगभग एक दशक बाद हो रहा है. लोगों की भागीदारी दर्शा रही है कि आज भी विश्वास की लौ जीवित है. महोत्सव के मुख्य वक्ता अपोस्टल अंकित सजवान ने पहले दिन विशेष प्रार्थना की, जिसमें हजारों लोगों ने शांति, चंगाई और आत्मिक अनुभव की कामना की. महोत्सव में प्रदीप मड़की, दीपक लकड़ा, कृष्णा महतो, रोहित केरकेट्टा, राहुल, शशि टूटी, जेवियर भेंगरा, हितेश पन्ना, रंजन बेक, संदीप उरांव और अरुण नगेसिया शामिल हुए. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/cwc-meeting-kharge-said-modi-governments-policy-on-pahalgam-attack-is-not-clear/">

 CWC की बैठक, बोले खड़गे, पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही