अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन
[caption id="attachment_563845" align="alignnone" width="1156"]alt="अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन" width="1156" height="867" /> अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन[/caption] राजकीय मध्य विद्यालय, करकट में गुरुवार को मासिक अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यपक मोहन प्रसाद ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक सहयोग से ही विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से हो सकता है. उन्होंने अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ विद्यालय के हर एक छात्र को दिया जा रहा है. बैठक का संचालन कर रहे सहायक अध्यापक अतुल कुमार ने अपने बच्चों को नियमित एवं स्कूल यूनिफार्म में विद्यालय भेजने का अनुरोध किया. उन्होंने नवोदय विद्यालय एवं मॉडल स्कूल फॉर्म भरने की भी जानकारी दी. वरीय शिक्षिका उमा कुमारी एवं सुचिता मिंज ने बच्चों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की जानकारी दी. मौके पर सईदा बीबी, नूरजंहा, जुबेदा बीबी, रहमान अंसारी, नसरुदीन मियां, रियासत अंसारी, अयूब खान, मुनेजा बीबी, जुबेदा खातून, रेखा देवी, रानी देवी, पूजा देवी व कुंती देवी समेत कई अभिभावक मौजूद थे.
राजेंद्र भुइयां बने जिला अध्यक्ष
[caption id="attachment_563846" align="alignnone" width="1280"]alt="राजेंद्र भुइयां बने जिला अध्यक्ष" width="1280" height="720" /> राजेंद्र भुइयां बने जिला अध्यक्ष[/caption] अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने मटलौंग ग्राम निवासी राजेंद्र भुइयां को अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति, लातेहार का जिला अध्यक्ष मनोनित किया है. इसका भुइयां समाज के लोगों ने स्वागत किया है. गुरुवार को कचहरी परिसर में समाज के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी. बधाई देने वालों में मनोज भुइयां, नारायण भुइयां, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र भुइयां, प्रदीप भुइयां व हेमलाल भुइयां आदि का नाम शामिल है. उन्होंने कहा कि राजेंद्र भुइयां को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर लातेहार में समाज का विकास होगा और संगठन मजबूत होगा. नव मनोनित जिला अध्यक्ष ने भी कहा कि उन्हें जो दायित्व् दिया गया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि हम माता सबरी के वंशज हैं, हम अपने मन, कर्म व वचन से समाज की सेवा करेंगे. उन्होंने समाज को शिक्षित व आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात कही.

Leave a Comment