Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राज्यसभा चुनाव : झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा तय करेगा दूसरी सीट किसके पाले में जायेगी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव में जेएमएम, बीजेपी, कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस है. दिल्ली में हेमंत सोरेन और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कयास का दौर जारी है. बीजेपी में भी एक प्रत्याशी को लेकर राय-मशविरा हो रहा है. दरअसल यह पूरा सस्पेंस राज्य में तीसरे दल झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा’ को लेकर है. ऐसा इसलिए क्योंकि राज्यसभा की एक सीट के लिए अभी केवल सत्तारूढ़ जेएमएम के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या (30 विधायक) है.

जेएमएम प्रत्याशी का जीतना तय है

ऐसे में जेएमएम प्रत्याशी का जीतना तय है. वहीं, बीजेपी को अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दो विधायकों की जरूरत है. ऐसे में उसे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के पांच विधायकों पर आश्रित होना बाध्यता से कम नहीं है. बता दें कि इस मोर्चा में आजसू के सुदेश महतो, लंबोदर महतो, निर्दलीय सरयू राय, अमित यादव और एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह है.

बीजेपी को जीत के लिए झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा पर आश्रित होना बाध्यता

विधानसभा में वर्तमान में कुल 80 विधायक है. हालांकि कुल विधायकों की संख्या 81 है. पर विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता आय से अधिक संपत्ति मामले में जा चुकी है. एक सीट जीतने के लिए किसी भी पार्टी को 26.66 वोटों की जरूरत पड़ेगी. फिलहाल सत्ताधारी जेएमएम के 30 विधायक हैं. वहीं उसकी समर्थक कांग्रेस के कुल 17 विधायक (प्रदीप यादव को मिलाकर) हैं.

 भाजपा के कुल 26 (बाबूलाल मरांडी को मिलाकर) विधायक हैं

दूसरी समर्थक पार्टी आरजेडी का एक विधायक है. जबकि मुख्य विपक्षी भाजपा के कुल 26 (बाबूलाल मरांडी को मिलाकर) विधायक हैं. बीजेपी के सिंदरी विधायक इन दिनों हैदराबाद में इलाजरत है. संभावना है कि स्वास्थ्य कारणो से वे चुनाव में वोट देने ना आ पाये. ऐसे में बीजेपी को अपने जीत के आंकड़े के लिए 2 विधायकों की जरूरत पड़ेगी. तब झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा अहम हो जाएगी.

सरयू-सुदेश मोर्चा बीजेपी का साथ नहीं दे तो दूसरी वरीयता वोट में कांग्रेस मार सकती है बाजी

झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा की भूमिका इस राज्यसभा चुनाव में अहम इसलिए भी है कि अगर वे बीजेपी का साथ नहीं देते हैं, तो दूसरी वरीयता वोट की स्थिति बन जाएगी. इस स्थिति में जेएमएम और कांग्रेस मिलकर आसानी से दूसरी सीट पर जीत दर्ज कर सकते है. यहीं कारण है कि दिल्ली में जेएमएम-कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बातचीत का दौर जारी है.

जेएमएम प्रवक्ता ने किया था दावा, हर हाल में पार्टी देगी प्रत्याशी

बता दें कि शनिवार को जेएमएम विधायक दल की बैठक के बाद जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बात की पुष्टि की थी कि पार्टी हर हाल में अपना उम्मीदवार उतारेगी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर शाम कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गये थे.

10 जून को दो सीटों के लिए होना है चुनाव

बता दें कि झारखंड में 10 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है. वहीं, प्रत्याशी के नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही