Ranchi : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है. जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है.
वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी चुनाव लड़ रहे हैं. विधानसभा में मौजूद संख्या बल के आधार पर राजनीतिक जानकार एक सीट पर झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मान रहे हैं.
हालांकि दूसरी सीट को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है. कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है.
मतदान शुरू होने के साथ ही सभी दलों की नजर अपने-अपने विधायकों के मतदान पर टिकी हुई है. चुनाव परिणाम यह तय करेंगे कि झारखंड से राज्यसभा में किस दल की मौजूदगी कितनी मजबूत होगी. अब सबकी निगाहें वोटिंग खत्म होने के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं.