Search

 
 
 

झारखंड राज्यसभा चुनाव : वोटिंग जारी, जीत को लेकर NDA विधायकों का कॉन्फिडेंस हाई

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के विधायक विधानसभा में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान के बीच एनडीए नेताओं में जीत को लेकर काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है.
 
परिमल नथवानी

Ranchi :  झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के विधायक विधानसभा में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान के बीच एनडीए नेताओं में जीत को लेकर काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है.


झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि उन्हें जीत पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि शाम तक नतीजे उनके पक्ष में आएंगे और वे जीत की मिठाई का इंतजार कर रही हैं. रागिनी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस उम्मीदवार के साथ खड़ी होती है, उसकी जीत तय होती है.

 

वहीं कोडरमा की विधायक नीरा यादव ने भी जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा और सच्चाई सामने आ जाएगी.


राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के 81 विधायक मतदाता हैं. भले ही आंकड़ों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हों, लेकिन एनडीए नेताओं का कहना है कि विधायक राज्य के विकास को ध्यान में रखकर बेहतर उम्मीदवार का चयन करेंगे. एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को समर्थन दिया है और उनकी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है.


इंडिया गठबंधन की ओर से अधिक वोट मिलने के दावों पर भी एनडीए नेताओं ने निशाना साधा है. रागिनी सिंह ने विपक्ष के दावों को अवास्तविक बताया. वहीं, नीरा यादव और सीपी सिंह ने कहा कि मतदान के शुरुआती दौर में कई विपक्षी विधायक नजर नहीं आए, जिससे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.


मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी. इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की सीटों पर किस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. फिलहाल सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही