Ranchi: विधायक सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर एक बार फिर से बड़ा आरोप लगाया है. सरयू राय ने कहा है कि प्रेम प्रकाश ने चार साल पहले 7 करोड़ रुपया घोटाला किया था. इस घोटाले को लेकर उत्पाद विभाग ने रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया था. लेकिन रघुवर दास ने उसे बचा लिया. ऐसा नहीं होता तो प्रेम प्रकाश उसी वक्त (28 जुलाई 2018) को ही गिरफ्तार हो गया होता. प्रेम प्रकाश वही शख्स है, 15 दिन पहले जिसके ठिकानों पर इंफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट (ईडी) ने छापामारी की थी. इसके साथ ही प्रेम प्रकाश से कई दिनों तक पूछताछ की थी. पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापामारी और उनकी गिरफ्तारी के बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापामारी की थी. प्रेम प्रकाश झारखंड के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा नाम है. डीआईजी रैंक के एक अधिकारी से भी उसके अच्छे संबंध है. वह अधिकारी पहले सीबीआई के रडार पर रह चुका है.
सरयू राय ने अपने ट्वीट में दस्तावेज संलग्न किये
विधायक सरयू राय ने शनिवार की रात 12 बजे के बाद जो ट्वीट किया है, उसमें दस्तावेज भी संलग्न किये हैं. जिसमें उत्पादन विभाग द्वारा अरगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी की फोटो कॉपी भी शामिल है. प्राथमिकी में जो तथ्य दर्ज हैं, उसके मुताबिक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव और उसके प्रतिनिधियों ने तकरीबन 7 करोड़ रुपये का घोटाला किया था. जिसमें राजदीप, गौरव सिंह, अनिल कुमार झा, प्रेम प्रकाश का ड्राईवर मंजीत व विनय शंकर और प्रेम प्रकाश का सरकारी अंगरक्षक कामजीत सिंह व अन्य का नाम शामिल है. सभी पर सुनियोजित तरीके से सरकारी राजस्व की चोरी, उत्पाद विभाग के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था.28.7.2018 को ही घोटालेबाज़ प्रेम प्रकाश गिरफ़्तार हो गया होता. उत्पाद विभाग के दो अधिकारियों ने इसके विरूद्ध शराब के धंधा में ₹7 करोड़ ग़बन करने का एफ़आइआर राँची के अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया. इस बीच सीएम @dasraghubar">https://twitter.com/dasraghubar?ref_src=twsrc%5Etfw">@dasraghubar
">https://t.co/b1dIWMr0qx">pic.twitter.com/b1dIWMr0qx
के यहाँ से फ़ोन आया, थाना ने एफ़आइआर लौटा दिया. #ED">https://twitter.com/hashtag/ED?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#ED
जाँचें. pic.twitter.com/b1dIWMr0qx
— Saryu Roy (@roysaryu) June">https://twitter.com/roysaryu/status/1538230299758587904?ref_src=twsrc%5Etfw">June
18, 2022
Leave a Comment