Search

 
 
 

ठगी के आरोप में व्यवसायी सुशील जैन को गिरफ्तार कर ले गयी जयपुर पुलिस

 
Ranchi : रांची के उद्यमी और निर्मल जल (मिनरल वाटर) कंपनी के मालिक सुशील जैन को ठगी के मामले में जयपुर पुलिस ने शनिवार को उनके ओल्ड एचबी रोड स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया. जयपुर पुलिस के इंस्पेक्टर बाबूलाल मीणा ने सदर थाना पुलिस को ठगी के मामले में सुशील जैन के खिलाफ कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला देते हुए मदद मांगी थी. कल जयपुर पुलिस ने सदर थाना पुलिस के साथ सुशील के ओल्ड एचबी रोड स्थित रिवेरा आपार्टमेंट के फ्लैट पर छापेमारी की. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-meeting-at-cm-residence-at-4-pm-instructions-all-jmm-mlas-stay-in-ranchi/">रांची

: 4 बजे सीएम आवास में बैठक, JMM के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश

गिरफ्तारी के बाद  रांची के सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया 

जिस वक्त छापेमारी की गयी, उस वक्त सुशील घर पर ही थे. पुलिस ने उन्हें कोर्ट से जारी वारंट की जानकारी देते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें रांची के सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर ले जाने की इजाजत मांगी. कोर्ट से आदेश मिलते ही जयपुर पुलिस उद्यमी सुशील जैन को अपने साथ ले गयी. इस्पेक्टर मीणा के अनुसार, उद्यमी सुशील जैन के किलाफ जयपुर के व्यवसायी आदित्य मिश्रा ने लाखों  रुपए की ठगी और चेक बाउंस की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-deadly-attack-on-ips-alok-priyadarshi-commandant-of-zap-3-accused-arrested/">धनबाद:

जैप तीन के कमांडेंट IPS आलोक प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला,आरोपी हुआ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही