Search

साइबर अपराध मामले में झारखंड देशभर में दूसरे स्थान पर, राजस्थान पहले पर

Saurav Singh Ranchi :  साइबर अपराध के मामले में राजस्थान के बाद झारखंड देशभर में दूसरे स्थान पर है. झारखंड में पिछले साढ़े चार साल (साल 2019 से जुलाई 2023 तक ) में साइबर अपराध के 5350 मामले सामने आये हैं. इसमें 1432 मामले सिर्फ रांची जिले में दर्ज हुए हैं. इसके अलावा धनबाद में 496, देवघर में 405, जमशेदपुर में 384 और हजारीबाग में 348 मामले दर्ज हुए. (पढ़ें, डॉ">https://lagatar.in/dr-rajendra-kumar-hazra-received-pride-of-india-award/">डॉ

राजेंद्र कुमार हाजरा को मिला प्राइड ऑफ भारत अवॉर्ड)

जानें किस राज्य में साइबर अपराध के कितने मामले

राज्य मामले (प्रतिशत में)
राजस्थान 23
झारखंड 16
बिहार 13
पश्चिम बंगाल 07
कर्नाटक 07
तमिलनाडु 06
मध्यप्रदेश 05
उत्तरप्रदेश 04
ओडिशा 04
हरियाणा 03
दिल्ली 02
अन्य राज्य 10%

झारखंड के आठ जिलों में साइबर क्राइम थाना का होगा गठन

झारखंड के आठ जिलों में साइबर क्राइम थाना का गठन होगा. इसमें बोकारो, रामगढ़, चाईबासा, रांची, लातेहार, हजारीबाग, दुमका और सरायकेला जिला शामिल है. इससे पहले झारखंड में जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और पलामू में साइबर क्राइम थाना कार्यरत है. बता दें कि साइबर अपराध के बढ़ते मामले को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को अन्य जिलों में भी साइबर थानों के सृजन का प्रस्ताव भेजा था. इस प्रस्ताव पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सहमति मिल गयी है. इसे भी पढ़ें : शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-hearing-completed-in-delhi-high-court-verdict-reserved/">शिबू

सोरेन लोकपाल मामला: दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

झारखंड में साढ़े चार साल में साइबर अपराध के इतने मामले आये सामने

जिला मामला
धनबाद 406
गिरिडीह 224
हजारीबाग 348
जमशेदपुर 384
पलामू 170
रांची 1432
साहिबगंज 91
दुमका 120
चाईबासा 90
बोकारो 150
लातेहार 161
जामताड़ा 345
सरायकेला 154
सिमडेगा 44
देवघर 405
गोड्डा 115
गुमला 92
लोहरदगा 45
चतरा 105
गढ़वा 80
कोडरमा 72
खूंटी 48
रामगढ़ 177
पाकुड 83
कुल 5350
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp