Search

कांस्टेबल की कमी के मामले में देश में सातवें पायदान पर झारखंड

Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस इन दिनों कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रहा है. इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार, कांस्टेबल की कमी के मामले में झारखंड देश में सातवें पायदान पर है. झारखंड में वर्तमान में 21.20 प्रतिशत कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मियों की कमी है. झारखंड में कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मियों के कुल 32021 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 25554 पुलिसकर्मी ही कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें - अनुराग">https://lagatar.in/anurag-thakur-said-rahul-is-not-able-to-digest-the-praise-of-pm-modi-at-the-world-level-so-he-is-speaking-in-reverse/">अनुराग

ठाकुर ने कहा, विश्व स्तर पर पीएम मोदी की तारीफ राहुल को हजम नहीं हो रही, इसलिए उल्टा-सीधा बोल रहे हैं

कांस्टेबल की कमी में सातवें स्थान पर झारखंड

तीन करोड़ से ज्यादा आबादी वाला राज्य

राज्य आंकड़ा (प्रतिशत में)
बंगाल 44.1
हरियाणा 32.0
बिहार 30.0
महाराष्ट्र 28.2
उत्तरप्रदेश 26.0
तेलंगाना 26.01
झारखंड 21.20
छत्तीसगढ़ 21.02
आंध्रप्रदेश 20.0
मध्यप्रदेश 13.09
ओडिशा 13.03
पंजाब- 12.06
तमिलनाडु 10.09
राजस्थान 8.03
उत्तराखंड 6.4
केरला 4.6

तीन करोड़ से कम आबादी वाला राज्य

राज्य आंकड़ा (प्रतिशत में)
मिजोरम 34.2
अरुणाचल प्रदेश 27.8
त्रिपुरा 23.7
गोवा 17.5
मेघालय 16.9
हिमाचल प्रदेश  5.1

झारखंड में पुलिस के विभिन्न श्रेणी के स्वीकृत व रिक्त पदों की संख्या

- इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों के कुल 822 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 639 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं. - सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों के कुल 6896 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 3499 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं. - एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों के कुल 6763 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 6518 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं. - हवलदार रैंक के पुलिसकर्मियों के कुल 7751 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 4620 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें -World">https://lagatar.in/world-milk-day-india-used-to-depend-on-others-for-milk-in-the-60s-has-now-become-the-largest-producer/">World

Milk Day : 60 के दशक में दूसरे पर निर्भर रहने वाला भारत, आज बन गया दूध का सबसे बड़ा उत्पादक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp