Search

 
 
 

झारखंड में हफ्ते भर में बारिश हुई कम, जानें मुख्य वजहें

 
Ranchi : झारखंड में मानसून आने के बाद से कई जिलों में अनुमान के कम बारिश हुई है. राजधानी में भी तीन दिनों से कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार इसकी कई वजहें हैं. हालांकि पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गयी है. सबसे अधिक वर्षा 89.2 मिमी खुशियारी (दुमका) में दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान 37.4°C गोड्डा में, जबकि सबसे कम तापमान 24.0°C सिमडेगा में दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपत्नी">https://lagatar.in/adhir-ranjan-chowdhury-who-caught-in-rashtrapatni-dispute-said-i-will-apologize-to-president-murmu/">राष्ट्रपत्नी

विवाद में फंसे अधीर रंजन चौधरी ने कहा, राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगूंगा, इन पाखंडियों से नहीं

मौसम को प्रभावित करने वाली मुख्य वजह (21 से 27 जुलाई 2022)

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ इस अवधि के दौरान झारखंड राज्य से गुजरती हुई देखी गई है. यह राज्य के उत्तरी भागों और दक्षिणी भागों के बीच दोलन करते हुए पाया गया है. झारखंड के दक्षिणी भागों और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़िशा पर भी चक्रवाती परिसंचरण देखा गया था. दूसरे हाफ के दौरान केवल मॉनसून ट्रफ ही देखा गया था. उपरोक्त प्रणालियों के प्रभाव में पूर्वार्द्ध में छिटपुट वर्षा देखी गई.

अगले तीन- चार दिन में अच्छी बारिश हो सकती है

समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ अब गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, कानपुर, डाल्टनगंज, बेरहामपुर और वहां से पूर्व की ओर बांग्लादेश और सिल्चर होते हुए इंफाल से गुजरती दिखाई दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार इससे राज्य में अगले तीन से चार दिन में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इसे भी पढ़ें- बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandi-turns-corona-positive/">बाबूलाल

मरांडी हुए कोरोना पॉजिटिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही