Search

Jharkhand : वित्त विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर निकली बहाली, डेढ़ लाख मिलेगा वेतन

Ranchi : झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और नीतिगत फैसलों में सहयोग के लिए विशेष कार्य पदाधिकारी (विशेष सचिव के समकक्ष) के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभाग की ओर से यह बहाली पूरी तरह से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जा रही है, जिसके लिए लीगल फाइनेंशियल एक्सपर्ट के रूप में अनुसूचित जनजाति (ST) कोटि के तहत 1 पद पर वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
 
इसे भी पढ़ें...

इस पद पर सीधी नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के पास फाइनेंस में एमबीए, सीए या इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री होने के साथ-साथ केंद्र या राज्य सरकार, पीएसयू अथवा प्रतिष्ठित निजी वित्तीय संस्थान में 5 से 10 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है. इसके अलावा, इस पद पर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को भी संविदा पर नियुक्त किया जा सकता है. उम्र सीमा की बात करें तो सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के लिए 62 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी.

सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित होने वाले पदाधिकारी को योग्यता और अनुभव के आधार पर 1.50 लाख से लेकर 1.75 लाख प्रति माह तक की संविदा राशि का भुगतान किया जाएगा. यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए की जाएगी, जिसे संतोषजनक कार्य मूल्यांकन के आधार पर अधिकतम 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकेगा. इच्छुक आवेदक जरूरी दस्तावेजों और 100 रुपये आवेदन शुल्क के साथ आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही