Search

झारखंड : बारिश से राहत, आंधी बनी आफत, बिजली रही ठप

  • आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति सिस्टम धवस्त
  • रांची में कई जगह पेड़ गिरे, कार हुई क्षतिग्रस्त, आंधी में उड़े होर्डिंग
Ranchi : रांची सहित पूरे राज्य में शुक्रवार को राहत के साथ आफत भी आयी. तेज हवा- बारिश के कारण मौसम सुहाना हुआ. गर्मी की तपिश से लोगों को राहत मिली. वही आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही. रांची से लेकर पलामू, चाईबासा और जमशेदपुर एरिया में बिजली आपूर्ति के उपकरण को भारी क्षति पहुंची. बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई. पेड़ गिरने से कई स्थानों पर क्षति हुई. हिनू में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गयी. शहर में कई स्थानों पर तेज हवा में होर्डिंग उड़ गए.

रांची में कहां क्या हुआ, कहां बिजली पर असर

  • मेन रोड से लेकर शहर के सभी क्षेत्रों में तेज आंधी से होर्डिंग हवा में उड़ गए
  • हिनू, डोरंडा, कांके रोड, नामकुम, कांके इलाके में कई स्थानों पर पेड़ गिरे.
  • हिनू में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गयी.
  • आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति सिस्टम प्रभावित हुआ. एक से दो घंटे एहतियात के तौर पर सभी फीडरें से बिजली बंद कर दी गयी.
  • बारिश थमने के बाद जब बिजली बहाल हुई, तो कई खराबी सामने आयी. इसके कारण भी बिजली बाधित रही.
  • मौसम ने फिर शाम 7 बजे करटव ली. बारिश के साथ तेज हवा चली. इसके कारण फिर सबस्टेशनों के फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद कर गयी.
  • वितरण सिस्टम में खराबी आ गयी. कई स्थानों पर पेड़ बिजली तार पर गिरे. इसके कारण देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. थंडरिंग के कारण भी बिजली आपूर्ति सिस्टम में लोकल फॉल्ट आए. देर रात तक जेबीवीएनएल की टीम इसे दुरूस्त करने में जुटी रही. कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली नहीं रही.
  • चर्च रोड स्थित जीईएल चर्च कंपाउंड, बाबूलाइन, बसर टोली में स्थानीय खराबी के कारण दोपहर दो बजे से शाम तक बिजली नहीं रही.
  • डोरंडा कॉलेज के समीप परस टोली में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जिसके कारण दोपहर में सिर्फ एक फेज में लाइन रही.
  • स्वर्णरेखा नगर चुटिया में स्थानीय खराबी के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. जबकि चुटिया के अन्य इलाके बहूबाजार, कठर टोली, साहू टोली सहित अन्य जगहों में कुछ देर के लिए बिजली की आंख मिचौनी जारी रही.
  • डोरंडा तुलसी चौक में एक घंटे और कडरू में एक घंटे बिजली बाधित रही. बरियातू के रानी बगान में तेज हवा के कारण पेड़ों की डाल बिजली तार में सटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही.
  • जोड़ा तालाब रोड में छत पर लगा टेंट बिजली तार पर गिर गया. बारिश के बाद इस टेंट को बिजली तार से हटाया गया और बिजली बहाल की गई.
  • कोकर आदर्श नगर में लोकल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली बाधित रही.

पलामू ट्रांसमिशन लाइन के टावर गिरे, ब्लैक आउट जैसे हालात

तेज आंधी में पलामू क्षेत्र में भारी क्षति हुई. 132 केवीए भागोडीह-गढ़वा रोड एलटी नंबर दो का टावर गिर गया. इसके कारण पलामू क्षेत्र में बिजली संकट छा गया. हालांकि गढ़वा रोड जीएसएस से बिजली लेकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. इसके अलावे तेज आंधी से लोकल बिजली वितरण सिस्टम में भारी खराबी आयी. इसके कारण पलामू, गढ़वा, लातेहार क्षेत्र में ब्लैक आउट जैसे हालात रहे.

जमशेदपुर, बहरागोड़ा इलाके में भी बिजली आपूर्ति चरमराई

आंधी के कारण जमशेदपुर-चाईबासा और बहरगोड़ा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सिस्टम प्रभावित हुई. इसके कारण पूरे कोल्हान क्षेत्र में दिन 1 बजे से देर रात तक बिजली संकट रहा. डैमेज कंट्रोल किया जा रहा, ताकि बिजली बहाल की जा सके. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/rail-rob-made-in-ramgarhs-chainpur-gola-and-bokaro-thermal-kheeru-mahato/">रामगढ़

के चैनपुर, गोला और बोकारो थर्मल में रेल आरओबी बने : खीरू महतो
[wpse_comments_template]

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//